पूर्व विधायक स्व जवाहर यादव उर्फ़ पंडित की 30वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में लगाया आरोप
प्रयागराज। जीरो टालरेंस दावा झूठा, अपराधी के साथ मंच साझा कर रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीजी – विजमा यादव। समाजवादी पार्टी की विधायक, वरिष्ठ सपा नेत्री विजमा यादव ने आरोप लगाया है कि प्रदेश को माफिया और अपराधी मुक्त बनाने, अपराधियों को मिट्टी में मिलाने का दावा करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी प्रयागराज में अपराधी के साथ मंच साझा करते नजर आये। पूर्वविधायक एवं विजमा यादव ने अपने पति स्व जवाहर यादव की 30वीं पुण्यतिथि पर प्रतापपुर विधान सभा क्षेत्र के उग्रसेनपुर के एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज़ मीडिया से बात चीत में कहीं। सपा विधायक श्रीमती विजमा यादव ने आरोप लगाया कि आज़ के तीस वर्ष पहले 13अगस्त 1996की शाम को मेरे पति स्व जवाहर यादव कीगोली मारकर हत्या सिविल लाइन्स क्षेत्र में कर दी गई थीं। हत्या आरोपी अपराधी को योगी सरकार ने राजनीतिक फायदे के लिए समय से पूर्व जेल से रिहा कर दिया है और अब वह मुख्यमंत्री के साथ प्रयागराज आगमन पर मंच साझा करते देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री का दावा खोखला है।
विजमा यादव ने कहा कि जनता ही मेरी ताकत है। मुझे उम्मीद न्यायालय से है। भाजपा सरकार से नहीं है। यदि सपा की सरकार बनती है तो अपराधी जेल में होंगे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, विधायक गीता पासी, पूर्व विधायकजोखू लाल यादव,मुजतबा सिद्दीकी, सत्य वीर मुन्ना, अमर नाथ मौर्य, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, देवीलाल यादव, जीत लाल यादव, मो सऊद, महाबली यादव, मकबूल हासमी, प्रेम चंद्र मौर्य, राजबहादुर यादव, सुषमा पासी, श्याम सूरत सरोज, मेराज आरिफ, शांति प्रकाश पटेल, राम अवध पाल, खिन्नी लाल पासी, जाहिद खां, जगदीश यादव, आर एन यादव, राम सुमेर पाल, रविंद्र यादव, कमला यादव, नाटे चौधरी, कमला यादव, अवधेश यादव, भीम यादव, सुहैल अहमद, शानू वारसी, मंजू पाठक, गुड्डी यादव, सुधा यादव, सचिन श्रीवास्तव, आदि सहित हजारों की संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।










