देहरादून में राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न।

देहरादून में राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

देहरादून, उत्तराखंड। देहरादून में राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता संपन्न। इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन, उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 93 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले रोमांचक रहे। प्रतियोगिता का आयोजन टुनवाला, देहरादून में किया गया, जिसमें राज्य भर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

93 किलोग्राम वर्ग में संजय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं कनिष्क सिंह गैब्रियल ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में सक्षम पंडित ने भी उत्कृष्ट ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के जोश और अनुशासन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। आयोजकों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करती हैं और राज्य में पावर लिफ्टिंग को नई पहचान दिला रही हैं। विजेता खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai