मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गौरव अग्रवाल एवं मानव कल्याण सचिव उ०प्र० डीके फाउंडेशन फ्रीडम एंड जस्टिस ने बताया।दिनांक-15-12-25 को रेडिको खेतान लिमिटेड रामपुर में लेबर की अनियमितताओं के संबंध एवं अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी परंतु उस पर खानापूर्ति कर उस शिकायत का निस्तारण दिखा दिया गया।
उन्होंने बताया कि सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से 26-12-25 के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल पर यह दर्शाया गया है,कि हमारे द्वारा एक अधिकारी द्वारा फैक्ट्री से कुछ पेपर मांगे गए थे जिस पर फैक्ट्री प्रबंधन ने कुछ पेपर दिखाकर सिर्फ फोरमेलटी पूरी की है।
अग्रवाल ने बताया कि इस जांच में ना तो फैक्ट्री द्बारा कोई सर्वे किया गया है न ही किसी लेबर के बयान लिए गए हैं, फैक्ट्री में पूरी फैक्ट्री का सर्वे करना एक अधिकारी के बस की बात नहीं है इसके लिए एक पेनल बनाया जाना चाहिए जिसमें फैक्ट्री में कार्य करने बाले वो लेवर जो ईएसआई एवं पीएफ नहीं काटा जा रहा है, उनका सर्वे नहीं किया गया है, इस प्रकरण में सिर्फ दबाव की स्थिति बनी हुई है और सारा काम दबाव में हो रहा है, प्रदूषण बोर्ड द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जबकि मानक अनुसार यह फैक्ट्री दिल्ली से ज्यादा प्रदूषण फैला रही है, परंतु सब आंख मीच कर बैठे हुए हैं।
अग्रवाल ने बताया कि अब लगता है इसमें उच्च अधिकारियों एवं संबंधित सचिवों से संपर्क साधा जायेगा उन्होंने इसी के साथ अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है, उन्होंने फिर कहा कि अगर किसी भी दशा में मेरे साथ कोई भी घटना घटित होती है तो फैक्ट्री प्रबंधन जिम्मेदार होगा,जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं जिलाधिकारी रामपुर को 2 दिसम्बर को दे दी है ।










