वीबीपीएस में छात्राओं और महिलाओं को किया गया जागरूक।

वीबीपीएस में छात्राओं और महिलाओं को किया गया जागरूक।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिशन शक्ति के पंचम चरण का हुआ आगाज

संदीपनघाट, कौशाम्बी। आज शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से उसके पंचम चरण पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर, कौशांबी में महगांव चौकी से एस आई सुनीता गोयल, एस आई चंद्रभान सिंह, एस आई जगरूप यादव और कांस्टेबल स्नेह लता ने विद्यालय की छात्राओं और साथ ही पीटीएम के अवसर पर उपस्थित उनकी माताओं को महिला सुरक्षा के गुण बताएं।

उन्होंने कहा कि उनकी टीम मिशन शक्ति टीम के तौर पर आपके विद्यालय में आई है और बड़े सौभाग्य की बात है छात्राओं के साथ उनकी माताएं भी मिल गई। जिससे दोनों को समझने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं संकोचवश अपनी समस्याओं को थाने में नहीं बताती, जो की नुकसानदायक होता है। अब हमें निर्भीक और निडर हो करके अपनी समस्याओं या दिक्कतों को थाने में जरूर बताना चाहिए। आजकल वहाँ पर महिला तथा पुरुष दोनों पुलिस अधिकारी होते हैं जो आवश्यकतानुसार समस्याओं का समाधान करते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ओझा, वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय, पीटीआई नकुल तिवारी, बलदाऊ पाण्डेय और सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य ने कहा हमारा विद्यालय हर परिस्थितियों के लिए छात्र-छात्राओं को तैयार करता है। उत्थान संस्था के सचिव डॉक्टर के के तिवारी, अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार और मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने इस पहल की प्रशंसा की। वहीं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मीनू योगेश साहू और जिला अनुसूचित मोर्चा के अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष शिव मूरत ने भी सरकार के इस पहल की सराहना की।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai