सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका फुटबॉल शुरू।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर-मेरठ के बीच उद्घाटन मैच, 8 मंडलों की टीमें शामिल

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। मुगलसराय के रेलवे इंडियन इंस्टीट्यूट फुटबॉल मैदान पर प्रदेशीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26 का आगाज हो गया है। जूनियर बालिका वर्ग अंडर-17 की इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार सुबह 9:30 बजे क्षेत्रीय विधायक रमेश जायसवाल और जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने किया।

प्रतियोगिता में प्रदेश के 8 मंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें वाराणसी, गोरखपुर, मुरादाबाद, मेरठ, लखनऊ, आजमगढ़, अयोध्या और मिर्जापुर मंडल शामिल हैं। उद्घाटन मैच गोरखपुर और मेरठ मंडल की टीमों के बीच खेला गया।

माध्यमिक विद्यालय क्रीड़ा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर बालिकाओं को खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम में आसपास के विद्यालयों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं और क्षेत्रीय लोग दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे।

विधायक रमेश जायसवाल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता है। आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai