रोटरी इलाहाबाद द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन।

रोटरी इलाहाबाद द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। रोटरी इलाहाबाद द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन। रोटरी इलाहाबाद के अध्यक्ष राजीव रंजन अग्रवाल ने रविवार 8फरवरी को समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए RJ Sankara Eye Hospital के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन एच. एल. जायसवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, जारी बाज़ार, प्रयागराज में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ज़रूरतमंद नागरिकों की आँखों की जाँच की गई तथा चयनित मरीजों को उसी दिन निःशुल्क बस/कार द्वारा RJ शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी भेजा गया, जहाँ उनके ऑपरेशन, उपचार, दवाइयाँ एवं भोजन की समस्त व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क की गई।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष Rtn. Rajeev Ranjan Agrawal ने कहा कि रोटरी इलाहाबाद का उद्देश्य केवल सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के वंचित एवं असहाय वर्ग के जीवन में आशा, विश्वास और आत्मसम्मान की रोशनी लौटाना है। उन्होंने बताया कि ऐसे सेवा प्रकल्प रोटरी की मूल भावना “सेवा ही सर्वोपरि” को साकार करते हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि IPP Rtn. Shashank Jain (District Chairman, Eyes Camp Project – Prayagraj Region) का अध्यक्ष द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। साथ ही RJ Sankara Eye Hospital के सभी चिकित्सकों एवं एच. एल. जायसवाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधन का भी अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।

अपने उद्बोधन में IPP Rtn. Shashank Jain ने कहा कि “रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि मानव सेवा का एक जीवंत संकल्प है। रोटरी के माध्यम से हम सभी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे। जब किसी ज़रूरतमंद की आँखों में फिर से रोशनी लौटती है, वही हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान और रोटरी सेवा की सच्ची सफलता है।”

अध्यक्ष Rtn. Rajeev Ranjan Agrawal ने विशेष रूप से IPP Rtn. Shashank Jain के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सतत मार्गदर्शन, समय-समय पर सक्रिय सहयोग एवं सेवा भाव के कारण ही यह नेत्र शिविर पूरी तरह सफल हो सका। उन्होंने कहा कि रोटरी इलाहाबाद शशांक जैन के अमूल्य योगदान के लिए हृदय से धन्यवाद एवं कृतज्ञता व्यक्त करता है।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन Rtn. Ajay Agrawal द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी रोटेरियन सदस्यों, चिकित्सकों, विद्यालय प्रबंधन, स्वयंसेवकों एवं सहयोगकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। यह शिविर रोटरी इलाहाबाद की सामाजिक प्रतिबद्धता, सेवा भावना एवं मानवीय मूल्यों का एक प्रेरणादायक उदाहरण सिद्ध हुआ।क्लब मेम्बर भी उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai