मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण कर कार्मिको के साथ की गई गोष्ठी। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा, एवं अपर पुलिस अधीक्षक, अनुराग सिंह द्वारा थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र आदि व थाना कार्यालयों पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया, साथ ही कार्मिको के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।










