पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने किया थाना शहर कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने किया थाना शहर कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने किया थाना शहर कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण। शहर कोतवाली का किया गया निरीक्षण पुलिस अधीक्षक, विद्यासागर मिश्रा साथ में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह और शाहबाद सीओ मैडम द्वारा थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया। साथ ही थाना परिसर स्थित कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर सेल की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया । थाने पर उपस्थित पुलिस बल का सम्मेलन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी बिलासपुर भी उपस्थित रहीं।

निरीक्षण उपरान्त पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध नियन्त्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा आमजन मानस में सुरक्षा भावना जाग्रत करने के दृष्टिगत नगर क्षेत्र के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों, भीड भाड़ वाले स्थानो एवं बाज़ार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai