मीडिया क्लब का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। मीडिया क्लब का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। संगम नगरी प्रयागराज में भव्य और दिव्यता के साथ मीडिया क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

कटरा जगराम चौराहा स्थित प्रयाग गार्डन में मीडिया क्लब का शपथ ग्रहण समारोह 2026 का आयोजन हुआ। मीडिया क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मीडिया क्लब के संयोजक राकेश पांडे बबुआ व सनातनी किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी, सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश सिंह, अधिवक्ता आरिफ इकबाल, डॉक्टर फिरोज, डॉक्टर अल्ताफ अहमद शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई जिसके बाद दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम गणेश मंत्र के साथ हुआ। वहीं मीडिया क्लब के संयोजक राकेश पांडे ने अध्यक्ष अनुपम शुक्ला और सचिव अजीत सिंह, सह सचिव संतोष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान युसूफी, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष अनवर खान, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता आरिफ इक़बाल, टीके पांडेय प्रकाशन मंत्री, सह प्रकाशन मंत्री शकील खान, कार्यालय प्रभारी जी एन वैस, सह कार्यालय प्रभारी विलास गुप्ता को शपथ दिलाई। इसके बाद कार्यकारणी सदस्यो को सामूहिक शपथ दिलाई गई।

शपथ लेने वालों में प्रशांत शर्मा, सैयद मोहम्मद नसीम, सलमान अहमद, आलोक जयसवाल, सैयद मोहम्मद आमिर, डॉ अल्ताफ, डॉ फ़िरोज़, अनुराग दुबे, आकाश गुप्ता, अजय कुशवाहा, श्यामू कुशवाहा, रहीम अहमद शामिल थे।

वही अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी सदस्यों ने क्लब को आगे बढ़ाने और मजबूत करने के साथ ही निष्पक्ष पत्रकारिता करने के संग देश की प्रभुता और अखंडता को बनाए रखने की भी शपथ ली। मीडिया क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य सलाहकार के पद पर पत्रकार विशाल तलवार को नियुक्त किया गया तो कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथि और समाजसेवियों को अंग वस्त्र माला पहनकर सम्मानित भी किया गया। वही सभी ने कार्यक्रम के बाद मिलकर सह भोज किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में वरिष्ठ पत्रकार शरद मालवीय शिवजी मालवीय डॉक्टर एसके दुबे, पत्रकार विनोद पांडे, पत्रकार धीरज कुमार, पत्रकार अरविंद सिंह, अधिवक्ता नवीन सिंह, अधिवक्ता मानस केसरी, सबीना, अमित साहब, सबीना खातून, असद कुरेशी, मोहम्मद इसरार, राजेश केसरवानी, अरुण सोनकर, रशीद अहमद, टुन्नू, अभिषेक श्रीवास्तव, शिशिर गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, विकास अग्रवाल, मोहम्मद आरफीन, सुधाकर, कपिल सिंह, आदित्य विक्रम सिंह, समेत कई पत्रकार और समाज से भी लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai