दिन दहाड़े हुई लूट में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रामदेव चौरसिया सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार 27 जून की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पत्रकार/ डेयरी व्यवसायी अनिल कुमार पर जानलेवा हमला कर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना मानवतार अस्पताल के सामने लगभग 4:00 बजे हुई। हमलावर बाइक से आए थे और अचानक हमला कर नकदी समेत जरूरी कागजात लूट ले गए।

पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि वे अस्पताल के पास किसी काम से रुके थे, तभी रामदेव चौरसिया नामक व्यक्ति और उसके एक अज्ञात साथी ने उन्हें घेर लिया। मारपीट के दौरान उन्हें गंभीर मानसिक और शारीरिक चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया और देर रात थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

दिन दहाड़े हुई लूट में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रामदेव चौरसिया सहित दो लोगों के खिलाफ IPC की धारा 115(2), 352, 110, 324(2) के साथ-साथ अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(द) एवं 3(1)(ध) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि जांच तेजी से की जा रही है और आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai