NCR महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से शिक्षक दिवस समारोह का  हुआ आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीएन शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय, प्रयागराज की ओर से स्पन्दन क्लब, रेलगॉव कालोनी, सूबेदारगंज, में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टेण्डर फीट स्कूल की प्रधानाचार्या के साथ-साथ सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर संगठन की अध्यक्षा चेतना जोशी ने स्कूल की प्रधानाचार्या एवं सभी शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी।

स्कूल की प्रधानाचार्या एवं सभी शिक्षिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये एवं गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संगठन की अध्यक्षा द्वारा स्कूल की सभी शिक्षिकाओं, शिशु गृह में कार्य करने वाली सभी महिलाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। साथ ही इस विषय पर चर्चा हुई कि शिक्षा रोजगार परक होनी चाहिए या मूल्य परक।

इस अवसर पर सचिव ऋचा वर्मा, राखी जैन, चारू गुप्ता, संगीता द्विवेदी, बरनाली मंडल, निष्ठा त्रिपाठी, सुनीता भारती,  अलका अग्रवाल, माधुरी सिंह के साथ-साथ संगठन की अन्य सदस्यायें भी उपस्थित रहीं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai