थार ने 5 वर्षीय बच्ची को रौंदा मौक़े पर ही दर्दनाक मौत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

मुरादाबाद। थार ने 5 वर्षीय बच्ची को रौंदा मौक़े पर ही दर्दनाक मौत। जनपद मुरादाबाद में 5 साल की बच्ची को एक तेज़ रफ्तार थार गाड़ी ने रोंद दिया। बच्ची का सिर थार के पहिए के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बच्ची की चीख पुकार की आवाज़ सुनकर परिवार के लोग दौड़ कर पहुंचे।

परिजनों व इखट्टा लोगों ने कार को रोक लिया। गुस्साए लोगों ने ईंट पत्थर मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। कार में तीन युवक बैठे थे तीनों को बाहर निकाला और उनकी जमकर पिटाई कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। भीड़ के बीच से तीनों को बाहर निकाला उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई। रविवार शाम की यह घटना कांठ के घोसीपुरा इलाके की है। परिजनों ने बताया कि बच्ची घर के बाहर गली में खड़ी थी जब उसके साथ यह हादसा हुआ।

विवेक कुमार सैनी ने बताया की वह घोसीपुरा का रहने वाला है प्राइवेट जॉब करता है। उसकी बेटी मिष्टी  केजी में पढ़ती थी। रविवार शाम करीब 5:00 बजे बेटी मिष्टी घर के बगल की गली  में खेल रही थी। गली का रास्ता काफी सकरा है। अचानक एक तेज़ रफ़्तार थार आई मेरी बेटी को रोंदते  हुए आगे बढ़ गई। कार का पहिया उसके सिर से होते हुए नीचे उतर गया।

बेटी के रोने की आवाज़ सुनकर पत्नी और घर के बाकी लोग पहुंचे बच्ची को लेकर फौरन प्राइवेट अस्पताल पहुंचे वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिससे इलाके में कोहराम मच गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai