प्रोफेशनल इंजीनियरिंग वेलफेयर एशोसिएशन प्रयागराज शाखा का 21 वां वार्षिक समारोह का हुआ आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। प्रोफेशनल इंजीनियरिंग वेलफेयर एशोसिएशन प्रयागराज शाखा का 21 वां वार्षिक समारोह रविवार को सिविल लाइन स्थिति एक होटल में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन यूपीएससी प्रयागराज डा० ए.के. वर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि डिप्टी म्यूनिसिपल कमिश्नर अशोक कुमार ने किया।

यह कार्यक्रम आपरेशन सिंदूर पर समर्पित रहा

शुभारंभ तिरंगा गुब्बारे को उड़ा कर किया गया। सेल्फी प्वाइंट पर भी उसका पुट रहा कार्यक्रम में सुबह का कार्यक्रम तकनीकी जानकारी पर आधारित रहा। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा ग्रीन हाउस संसटेनबुल निर्माण के साथ जल संरक्षण के बेहतर लाभ पर, सोलर ऊर्जा पर विस्तार से बताया गया।

इस कार्यक्रम में प्रयागराज के इंजीनियर संजीत जौहरी, शिवेश धर त्रिपाठी, के.सी.सिंह, विनीत पाण्डेय, संजीव गुप्ता, संजीव त्रिपाठी आदि रहे। संस्था के अध्यक्ष इंजी. मनीष कुमार घोष ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले कारपोरेट ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें इटोस.एलीवेटर, हिंद एलीवेटर, प्रिज्म सीमेंट, भाग्य लक्ष्मी, रेडीमेक्स, कंक्रीट, ग्रीन प्लाई, अल्ट्राटेक सीमेंट, डालमिया सीमेंट, ओपस पेंट, शेरा सिनेटरी, श्याम स्टील के साथ ही कई कंपनियां बढ-चढ कर हिस्सा ली। इसी सत्र में मोटीवेशनल स्पीकर शिवशंकर सिंह द्वारा स्पीच दिया गया।

 

समारोह का सायंकालीन सत्र पुन: आरम्भ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि गणेश केसरवानी मेयर तथा विशिष्ट अतिथि विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी रहे। इस सत्र का मुख्य आकर्षण इस्कॉन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शुरुआत संस्था के राष्ट्र भक्ति पर आधारित कार्यक्रम ने समां बांध दिया। संस्था विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विभूतियों को सम्मानित किया। जिसमें प्रदीप तिवारी अध्यक्ष आसरा फांउडेशन को  लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड ( समाजसेवा ), शिवशंकर सिंह को लाइफ टाइम एचीवमेंट प्रेरक प्रवक्ता , इंजी संजय मिश्रा को लाइक टाइम एचीवमेंट अवार्ड सिविल इंजीनियरिंग एवं अक्षय तिवारी, वरिष्ठ प्रबंधक इफको फूलपुर को भी सम्मानित किया गया। सायंकालीन सत्र पारिवारिक रहा।

वार्षिक समारोह की अध्यक्षता मनीष कुमार घोष तथा संचालन सचिव विवेक गुप्ता ने किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai