सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्मदिन 1जुलाई को विविध कार्यक्रम कर मनाया जायेगा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मा अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन 1 जुलाई मंगलवार को पूरे जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित कर उनके लम्बी आयु की कामना की जाएगी।

सपा जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार जिला कार्यालय जार्ज टाउन में सुबह 11 बजे जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव एवं यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद के नेतृत्व में 52 पाउंड का केक काटकर सपा मुखिया जन्मदिन मनाया जायेगा।महानगर कार्यालय चौक में सुबह 9 बजे से ही महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन के नेतृत्व में जन्मदिन पर कार्यक्रम शुरू हो जायेगा।

सपा नेता आदिल हमजा की ओर से फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के थरवई में स्थित एक गेस्ट हॉउस में कार्यक्रम करके जरुरत मंदो को 52 साईकिल भेंट की जाएगी। शांतिपुरम लेबर चौराहे पर पूर्व प्रमुख संदीप यादव के नेतृत्व में मजदूरों के साथ जन्मदिन मनाया जायेगा। सभी विधानसभा कार्यालयों एवं प्रमुख स्थानों पर सपा कार्यकर्त्ता विभिन्न आयोजन कर अपने नेता के लम्बी आयु की कामना केसाथ 2027में उन्हें मुख्यमंत्री बनाये जाने का आशीर्वाद लेंगे। इसी तरह संगम तट पर विभिन्न आयोजन किये जायेंगे। जरुरत मंद लोंगो को फल, भोजन एवं वस्त्र आदि वितरित किया जायेगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai