सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के झूंसी शाखा का वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के झूंसी शाखा का वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि सभासद बविता यादव  विद्यालय की  निर्देशिका शशि तिवारी और विशिष्ट अतिथि श्रीविद्याधर त्रिपाठी, यात्री कर अधीक्षक, उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग एवं डॉ वी०के०मिश्र जिलामंत्री उत्तर प्रदेश पेंशनर्सकल्याण संस्था

एच आर मैम क्रिस वेल्स के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीपार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। गीत, नाटक, नृत्य भाषण इत्यादि कार्यक्रमों से बच्चों ने समाज को अनेक सन्देश देने का प्रयास किया।

मुख्य अतिथि ने अपने अभिभाषण में बच्चों के कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की तथा ये बताया कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रदर्शित करतें हैं।

अभिभावकों द्वारा बच्चों के कार्यक्रम की खूब सराहना की गई। सुहानी, श्रेजल , इशिका, अंशिका, अर्तिका पुष्कर, आराध्या, आयुष, साक्षी, सार्थक, अंशुमान, कार्तिक, यशिका, नंदिनी, रूद्र, इत्यादि बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

बेली शाखा की प्रधानाचार्या रजिया खान एवं हनुमानगंज शाखा के कैप्टन एस एन दुबे  कोऑर्डिनेटर शुभम अवस्थी, सोनम मिश्रा मैम सहित, संदीप त्रिपाठी शिक्षक शिक्षिकाओं में सोनम, शिखा, वर्षा, आरती, संध्या, भावना, ललिता, अभिषेक माया, सहित सभी सहयोगी स्टाफ की उपस्थिति रही।

अंत में प्रधानाचार्या ने सभी शाखाओं से आए हुए प्रधानाचार्य और अतिथियों,अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन रोहित तिवारी, अभिषेकपांडेय, श्वेता, शिखा एवं वर्षा मैम ने किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai