सेंट पॉल्स स्कूल का वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।

सेंट पॉल्स स्कूल का वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर। सेंट पॉल्स स्कूल का वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। सेंट पॉल्स स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह 2025 का भव्य आयोजन आज अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान और दीप प्रज्वलन जिला विद्यालय निरीक्षक मति अंजली अग्रवाल द्वारा किया गया, जिसके बाद मधुर स्वागत गीत ने सभी अतिथियों व अभिभावकों का अभिनंदन किया।

इस वर्ष के समारोह का मुख्य विषय “वसुधैव कुटुम्बकम् – सम्पूर्ण विश्व एक परिवार” रहा, जिसमें वैश्विक एकता, भारतीय संस्कृति और सांस्कृतिक विविधता के संदेश को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज पाठक ने स्कूल की वार्षिक उपलब्धियों, शैक्षिक प्रगति और भविष्य की योजनाओं को प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय के हेड बॉय शुभम रस्तोगी ने वर्षभर में विद्यालय द्वारा स्थापित कीर्तिमानों का प्रभावशाली उल्लेख किया।

कार्यक्रम की शुरुआत एक रोचक ओपनिंग नरेशन से हुई, जिसमें सृष्टि के प्रारंभ से लेकर आधुनिक काल तक की मानव सभ्यता का सफर दर्शाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मेलोडी ऑफ को कॉन्टिनेंट के माध्यम से विश्व संस्कृति और रिदम ऑफ इंडिया के माध्यम से भारतीय परंपराओं और विविधता में एकता को मनमोहक रूप से प्रदर्शित किया।

मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल श्री पूर्ण सिंह धर्मशक्तू ने अपने संबोधन में कहा कि “सेंट पॉल्स का रंगमंच विविध प्रतिभाओं का संगम है। बच्चों की क्षमता और ऊर्जा को पहचानकर उचित दिशा देना ही शिक्षकों का सर्वोपरि कर्तव्य है, क्योंकि एक शिक्षक ही भविष्य के नागरिकों का शिल्पकार होता है।”

विद्यालय के निदेशक अरुण जोसफ दयाल ने कहा आज के बच्चे प्रतिभाओं का सागर हैं। उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें उपयुक्त मार्गदर्शन प्रदान करना ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है।

कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र, जो विभिन्न प्रतिष्ठित क्षेत्रों में देश सेवा कर रहे हैं, उनका सम्मान किया गया। इसके साथ ही स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

नन्हे मुन्हें बच्चो द्वारा प्रस्तुत ब्लेसिंग गीत ने आध्यात्मिक वातावरण बनाया, जबकि ऑर्केस्ट्रा और क्वायर की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।
विद्यालय के छात्र नवीन शाह की विशेष प्रस्तुति दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रही।

कार्यक्रम का समापन आयरिन मैरी द्वारा आभार व्यक्त करने और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुधीर कुमार सिंह , अंजू अग्रवाल , रीना अग्रवाल , शहला ज़रताज , मखमूर अख्तर , सरस्वती जोशी , अकमल अली खान , मयंक अग्रवाल तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai