सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के हनुमानगंज शाखा में बड़े ही धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के हनुमानगंज शाखा में बड़े ही धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहनीय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रिगेडियर प्रशांत काण्ड पाल  और  पंचायती राज लेखा परीक्षक शशांक सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

बच्चों द्वारा गीत, नाटक, भाषण, नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले  यशस्वी सिंह, लक्ष्य सिंह, पीहू सिंह, जायरा, प्रिंस, सोनाक्षी, आर्या, आर्यन, वेदांशी, आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य कैप्टन एस.एन. दुबे  ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन हर्षिता, मानसी और श्वेता मैम ने किया।

कार्यक्रम में प्रज्ञात, अभिषेक उन्नति, खुशबू, फातमीन, सिद्धिका  सहित शिक्षक, अभिभावक एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai