कलयुगी बेटे ने पिता पर किया चाकू से हमला, पिता की हुई मौत, दो भाई छुए घायल।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ एस.के. सिंह की रिपोर्ट

बलिया। कलयुगी बेटे ने पिता पर किया चाकू से हमला, पिता की हुई मौत, दो भाई छुए घायल। जनपद के दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मुकेश यादव ने अपने पिता और दो भाइयों पर आपसी विवाद में चाकू से हमला कर दिया। आनन फानन में ग्रामीणों ने जिला अस्पताल के लिए भेजा। जहां डॉक्टरों ने पिता लालजी यादव को मृत घोषित कर दिया। दोनो भाइयों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वही पुलिस ने हत्यारा बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है।

वही पुलिस अधिक्षक ओमबीर सिंह ने बताया कि घर के बटवारे को लेकर विवाद हुआ था और मुकेश यादव सूरत से घर आया था घर आते ही इसके द्वारा किसी प्रतिशोध में अपने पिता और दो सगे भाइयों को चाकू मारा गया। जहां इसके पिता लालजी यादव की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है, दो भाइयों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अभितक स्थिति सामान्य है आरोपी की पत्नी घर पर समय समय पर झगड़ा करती रहती थी मुकेश की पत्नी अपनी सास का बाल पकड़कर झगड़ा करती थी जो मुकदमा दर्ज किया गया है दोनो को हिरासत में लिए गया है और बाकी कार्यवाही चल रही है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai