मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। रामपुर अंबेडकर पार्क पर अधिवक्ताओं के धरने के बीच शांतिपूर्वक निकली कांवर यात्रा, पुलिस रही मुस्तैद। शहर के अंबेडकर पार्क पर चल रहे अधिवक्ताओं के धरना-प्रदर्शन के बीच सोमवार को कांवरियों की यात्रा डीजे की धुनों के साथ निकाली गई। संवेदनशील माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और यात्रा को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।
धरने के चलते क्षेत्र में भीड़भाड़ की स्थिति बनी हुई थी, इसी बीच भगवान शिव के जयकारों के साथ कांवरियों का जत्था डीजे और भजनों की धुन पर आगे बढ़ा। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी नवनीत तथा भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पुलिस कर्मियों ने यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए मार्ग परिवर्तन भी कराया, जिससे धरना स्थल और यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार का टकराव या अवरोध न हो।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। अधिवक्ताओं का धरना भी जारी रहा, जबकि कांवर यात्रा को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया गया। पुलिस की सतर्कता और सहयोग से दोनों कार्यक्रम बिना किसी विवाद के संपन्न होते नजर आए।










