ब्यूरो चीफ एस.के. सिंह की रिपोर्ट
बलिया। बलिया जनपद के बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. वेंकटेश मौवार को विजलेंस टीम द्वारा गिरफ्तारी के बाद वाराणसी में तथा कथित कस्टोडियल डेथ से जिले के सभी डॉक्टर हुए लामबंद, CBI जांच का किए मांग। जिला प्रशाशन को दिए अल्टीमेटम कहा तीन दिन के अंदर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नही हुई गिरफ्तारी तो इमरजेंसी और पोस्मार्टम छोड़ सभी काम बंद कर देंगे।
CMO ने कहा पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय पूरे मामले की होगी जांच
दरअसल अमृत फार्मेसी ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि डॉ. वेंकटेश उनके दुकान से 20 हजार की रिश्वत मांग रहे है जिसके बाद रिश्वत लेते हुए उन्हें वाराणसी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया, जिससे वह काफी दुखी थे और अचानक कल उनकी जेल में ही मौत हो गई।
वही अब डॉक्टर लामबंद होकर दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग के साथ- साथ CBI जांच की मांग कर रहे है।










