विज्ञान फाउंडेशन द्वारा मनवाधिकार दिवस के अवसर पर महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजन किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। विज्ञान फाउंडेशन द्वारा मनवाधिकार दिवस के अवसर पर महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजन किया गया। ज्ञान संसाधन केंद्र गोहरी (रामपुर) में विज्ञान फाउंडेशन (गिविंग विंग्स टू ड्रीमर्स) कार्यक्रम के अंतर्गत आज किशोरियों व महिलाओं को  महिला हिंसा पर जागरूक करने हेतु महिला हिंसा विरोध दिवस पखवाड़े का आयोजन किया गया। जिसमें गद्दोपुर और गोहरी की किशोरियों व महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी किशोरियों ने महिला हिंसा और साइबर क्राइम से सम्बन्धित पोस्टर बनाये,स्पीच व कविताएं बोली और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

सखी वन स्टाप सेंटर की काउन्सलर अनामिका जी द्वारा महिला हिंसा पर जानकारी दी गई। विज्ञान फाउंडेशन की टीम द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस कार्यक्रम में किशोरियां, महिलाएं तथा  सखी वन स्टाप सेंटर की काउन्सलर अनामिका, विज्ञान फाउंडेशन से थीमैटिक लीड उपासना, कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर आराधना, किशोरी मित्र मंजू,अलका ने प्रतिभाग किया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai