बसपा की सत्ता में ही संविधान शतप्रतिशत लागू होगा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकताओं ने लिया संकल्प

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

कौंधियारा प्रयागराज। यमुनापार की तहसील करछना, विकास खण्ड कौंधियारा स्थित ग्रामसभा कुखुड़ी में डा. अम्बेडकर वेलफेयर नेटवर्क (डान) के तत्वधान में डान संस्थापक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज के नेतृत्व में संविधान पदयात्रा निकाले जाने हेतु बैठक की गई।

संविधान पदयात्रा निकाले जाने से पूर्व बैठक को डान संस्थापक आईपी रामबृज ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत बसपा राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है जबकि भाजपा और कांग्रेस पूंजीपतियों के बदौलत राष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्राप्त की है। संविधान की बदौलत देश व प्रदेश में भाईचारा कायम है जिसका श्रेय संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर को जाता है। आईपी रामबृज ने आगे बताया कि भारतीय संविधान न केवल इंसान अपितु पशु-पंछियों तथा पेड़-पौधों को भी सुरक्षा प्रदान करता है। बहुजन समाज पार्टी निष्ठावान और हर प्रकार से मजबूत प्रत्याशी को ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उतारेगी और पूरी ताकत के साथ विधानसभा 2027 और लोकसभा 2029 में प्रयागराज की सभी सीटे जीतकर परचम लहरायेगी।

रामबृज ने आगे बताया कि डान के सभी कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटकर चुनाव के दौरान विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस कर जनता के बीच जाकर बीएसपी व बहन मायावती जी के सन्देश को जन-जन तक पहुचाने का कार्य कर रहे है और करेंगे। वर्तमान केंद्र व प्रदेश की सरकार की नीतियां जन विरोधी है। मौजूदा हुकूमत सरकारी प्रतिष्ठानों को बेचकर रोजगार के अवसर समाप्त कर पूंजीपतियों के हाथों खेल रही है। बहुजन समाज पार्टी बाबा साहेब व मान्यवर काशीराम के अधूरे सपनो को पूरा करके सर्वसमाज के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है।

बैठक में संतोष कुमार, रामू प्रसाद, शिवबाबू, अजय गौतम, मोहन कुमार, विनोद कुमार, फूलकली, रीता देवी, मीना देवी, कविता, निर्मला, इंद्रावती, रेखा, गुलाब कली, रुक्मिणी, साधना, सुनीता, सुशीला, सोम्मारा देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, निर्मला के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai