धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट
चंदौली। जनपद के अलीनगर स्थानी थाना क्षेत्र के मजदूर रामविलास चौहान उर्फ डब्लू (30) की कुएं में गिरने से मौत हो गई। रामविलास आमतौर पर कुएं के पास ही सोता था। बारिश के दौरान नींद की झोंक में उनका पैर फिसल गया और वे कुएं में गिर गए।
सर में गंभीर चोट लगने के कारण वे रात भर कुएं में पड़े रहे। सुबह लगभग 4 बजे जब ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने शोर मचाया। घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृत्यु के सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।










