25 हज़ार का इनामिया लूट के वांछित आरोपी को मऊआईमा पुलिस ने मुठभेड़ मे किया गिरफ्तार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Dcp कुलदीप सिंह गुनावत के निर्देश पर A. DCP पुष्कर वर्मा ने लूट क़ी वारदात क़ो किया साल्व

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। प्रयागराज की गंगा नगर ज़ोन की पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। मऊ आईमा पुलिस और SOG की टीम ने लूट की वारदात के वांछित अभियुक्त शिवम् पासी उर्फ़ गुल्लु  S/O राम कुमार को मुठभेड़ मे गिरफ्तार कर लिया, पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा और ज़िंदा कारतूस भी बरामदा हुआ हैं।

कुछ दिन पहले इसी लुटेरे ने सर्राफा करोबारी से मऊआईमा मे तमंचे के बल पर लाखों रूपये के आभूषण लुटे थे। केस को साल्व करने के लिए DCP कुलदीप सिंह गुनावत ने A. DCP पुष्कर वर्मा को लगाया था पुष्कर वर्मा ने बदमाशो की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया था।

आज मऊआईमा के सिस्वान इलाके मे पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी शिवम् पासी दूर से पुलिस को देख कर भागने लगा पुलिस ने पीछा करके शिवम को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग झोक दी बचते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमे शिवम घायल हो गया, जबकि उसका साथी अँधेरे का फायदा उठा कर बाइक छोड़ कर भाग गया, पुलिस ने शिवम को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया, पकड़े गए शिवम के ऊपर मऊ आईमा थाने मे दो मुकदमे दर्ज हैं।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai