त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट
प्रयागराज। शहर के करेलाबाग सदियापुर वार्ड नंबर 84 में वहाँ की कूद पोर्ट के वजह हो रही गंदगी से स्थानीय जनता काफी परेशान है। कूड़े कचरे का अंबार सड़क पर ही पड़ा रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब कचरा लेकर गाड़िया इस कूड़े पोर्ट पर जब इकठा होती है तब सड़क पर जाम की स्थति हो जानती है और उसी समय स्कूली बच्चों का उधर से जाने में काफी समश्या होती है, बदबू होने के वजह से सास लेने में दिक्कत होती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां आवारा जानवर कचरे को सभी जगह फैला देते है।जिससे दुकानदार से लेकर स्थानीय लोग परेशान है। सड़क के किनारे ही नगर निगम का कूड़ा घर बना है। जहाँ पर नगर निगम की कचरा उठाने वाली आस पास इलाकों का पूरा कचरा लाकर के वहां पर एकत्रित करती है। जबकि बगल में ही नगर निगम का और अंदर भी कूड़ा पोर्ट बना है।
स्थानीय लोगों का आरोप है की इस कूड़े के पोर्ट के वजह से काफी बदबू मोहल्ले में आती रहती है जिससे आए दिन बीमारी से भी लोग परेशान रहते हैं। दुकानदारों का भी मानना है कि इस गंदगी के वजह से ग्राहकों का भी दुकानों पर आना-जाना कम हो गया है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग किया है कि इस कूड़े घर को हटाकर कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाए, या यह पर साफ सफाई का उचित व्यवस्था की जाय जिससे स्थानीय लोगो को बदबू से निजात मिल सके।










