होलागढ़ की घटना को लेकर दहशत में हैं घायल के परिजन – सपा नेताओं के साथ पुलिस कमिश्नर से मिले।

होलागढ़ की घटना को लेकर दहशत में हैं घायल के परिजन - सपा नेताओं के साथ पुलिस कमिश्नर से मिले।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नामजद अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की उठाई मांग, कहा अभियुक्त मुकदमा वापस लेने की कर रहे मांग,नहीं तो जान से मारने की मिल रही धमकी, पुलिस कमिशनर ने किया आश्वस्त, कहा जल्द होंगे अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। होलागढ़ की घटना को लेकर दहशत में हैं घायल के परिजन – सपा नेताओं के साथ पुलिस कमिश्नर से मिले। होलागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरी पुर में गत 4मार्च को दबंगो द्वारा की गई गोलीबारी में घायल रामआसरे यादव के परिजन दहशत में हैं। उनका कहना है कि दबंग खुले आम घूम रहे हैं और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

गोलीबारी में घायल के भाई राम कैलाश के साथ आये सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ आज़ पुलिस कमिश्नर से मुलाक़ात कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं भुक्त भोगियों के सुरक्षा की मांग की। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। सपा नेताओं ने कहा कि घटना में शामिल भाजपा नेता रोहित पाण्डेय पर विभिन्न आपराधिक धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे लंबित हैं।. उसकी फोटो भाजपा नेताओं के अलावा पुलिस के अधिकारियों के साथ देखी जा सकती है।वह पूरे क्षेत्र में गिरोह बनाकर लोंगो को डराता धमकाता रहता है।

पुलिस आयुक्त से मिलने वालों में सपा एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक श्रीमती गीता पासी, जिलाध्यक्ष अनिल यादव,संदीप यादव,दान बहादुर मधुर,किशन यादव, रूप नाथ एडवोकेट, दया शंकर पासी, मनोजसहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाये एवं पुरुष उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai