जिला कारागार बुलन्दशहर में अहोई अष्टमी का पर्व पूर्ण विधि विधान के साथ पारम्परिक रूप से मनाया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट

बुलंदशहर। अहोई अष्टमी के पर्व पर बंदी महिलाओं (माताओं) द्वारा व्रत रखकर अहोई माता की पूजा कर सायंकाल में कारागार में निरूद्ध अपने पुत्रों को तिलक एवं आरती कर जल ग्रहण किया गया। कारागार में निरूद्ध ऐसी महिला जिनके बच्चे कारागार से बाहर हैं, उनके द्वारा पी0सी0ओं के माध्यम से बात कर अष्टमी के त्यौहार की बधाइयां अपने बच्चों को दी गई।

कारागार में निरूद्ध कुल 45 महिला बंदियों द्वारा अहोई अष्टमी का व्रत रखा गया। जिसमें से 01 मुस्लिम महिला द्वारा भी अन्य महिला बंदियों के साथ मिलकर पूजा अर्चना कर व्रत पूर्ण किया गया। कारागार प्रशासन द्वारा व्रत रखने वाली सभी महिलाओं को पूजन सामग्री एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराई गई। तथा सायंकाल का कार्यक्रम पूर्ण व्यवस्था के साथ कारागार के बहुउद्देशीय हॉल में सम्पन्न किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai