हरदुआगंज मालगोदाम से मक्का की पहली रेक लोडिंग, माल यातायात में वृद्धि की नई संभावनाओं का हुआ शुभारंभ।

हरदुआगंज मालगोदाम से मक्का की पहली रेक लोडिंग, माल यातायात में वृद्धि की नई संभावनाओं का हुआ शुभारंभ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। हरदुआगंज मालगोदाम से मक्का की पहली रेक लोडिंग, माल यातायात में वृद्धि की नई संभावनाओं का हुआ शुभारंभ। मण्डल रेल प्रबंधक/प्रयागराज रजनीश अग्रवाल के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट), अतुल यादव के कुशल मार्गदर्शन में प्रयागराज मण्डल को माल ढुलाई के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। हरदुआगंज मालगोदाम से पहली बार रेल मार्ग द्वारा मक्का (Maize) की सफल लोडिंग कर एक नए व्यापारिक अध्याय की शुरुआत की गई है।

दिनांक 06 जून 2026 को हरदुआगंज मालगोदाम से मुज़फ्फरनगर के लिए 21 बीसीएन (BCN) वैगनों की मिनी रेक में मक्का का सफलतापूर्वक लदान किया गया।यह लोडिंग M/s संजीव कुमार सुनील कुमार द्वारा की गई, जिन्होंने पहली बार हरदुआगंज मालगोदाम के माध्यम से अपने माल का रेल परिवहन चुना।

यह उपलब्धि हरदुआगंज मालगोदाम के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इससे क्षेत्र के व्यापारियों एवं कृषि उत्पादकों के लिए रेल परिवहन के नए अवसर खुलेंगे। साथ ही, यह पहल रेलवे द्वारा ग्राहकों को प्रदान की जा रही बेहतर माल परिवहन सुविधाओं, समयबद्ध सेवा एवं प्रतिस्पर्धी परिवहन व्यवस्था पर बढ़ते विश्वास को भी दर्शाती है।

हरदुआगंज मालगोदाम से मक्का की इस पहली रेक लोडिंग से भविष्य में कृषि उत्पादों एवं अन्य वस्तुओं के रेल परिवहन को और अधिक प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। इससे न केवल माल यातायात में वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

प्रयागराज मण्डल निरंतर ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाते हुए नए व्यापारिक अवसरों के सृजन, माल ढुलाई में वृद्धि तथा रेल परिवहन को उद्योग एवं व्यापार जगत की पहली पसंद बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai