पुरामुफ्ती में कंप्लीट डेंटल केयर क्लीनिक का हुआ भव्य उद्घाटन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुरामुफ्ती/प्रयागराज। थाना पुरामुफ्ती स्थित कंप्लीट डेंटल केयर क्लीनिक का भव्य उद्घाटन हुआ है। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खानकाह आरफिया सैयद सरावां कौशाम्बी के हजरत शेख अबू सईद उर्फ अब्बू मियां और विशिष्ट अतिथि के रूप समाजवादी पार्टी कौशाम्बी के पूर्व जिलाध्यक्ष माजिद अली, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकांत सिंह पटेल, अभिमन्यु सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य नेपाल सिंह पटेल, डॉ एसके पटेल, डॉ मोहित पटेल का आगमन हुआ। मुख्य अतिथि हजरत शेख अबू सईद ने रिबन काटकर डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन किया।

इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सैयद सईद अहमद ने की। कार्यक्रम का आजोजन क्लीनिक के प्रोपराइटर डॉक्टर मोहम्मद सुल्तान ने किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि यह क्लीनिक केवल इलाज नहीं, बल्कि लोगों की मुस्कान और आत्मविश्वास लौटाने की एक समर्पित पहल है। मुख्य अतिथि ने क्लीनिक के प्रोपराइटर डॉक्टर मोहम्मद सुल्तान और सना सुल्तान को इस नई चिकित्सा यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएं। डॉक्टर सैयद सईद अहमद ने कहा कि आपका यह प्रयास निश्चित ही आमजन को गुणवत्तापूर्ण डेंटल सेवाएं प्रदान कर उनके स्वास्थ्य में नई चमक लाएगा। उन्होंने डॉक्टर सना सुल्तान और डॉ मोहमद सुल्तान को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।

 

डॉ सना सुल्तान ने कहा कि इस क्लीनिक में अत्याधुनिक उपकरणों द्वारा इलाज की सुविधा है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में में अत्याधुनिक दंत चिकित्सा को नया आयाम देना है। आधुनिक मशीन द्वारा हर काम किया जाएगा।क्षेत्र के प्रसिद्ध और बालाजी हॉस्पिटल के मालिक डॉ एसके पटेल ने कहा कि यह डेंटल क्लीनिक क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने प्रोपराइटर को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मेडिकल कॉलेज के डॉ मोहित पटेल ने कहा कि डेंटल क्लीनिक का ग्रामीण क्षेत्र में खुलना ही अपने आप में महत्वपूर्ण और जरूरी है, लोगो को शहर की सुविधा गांव में ही मिलना शुरू हो जाएगा। डॉ सना सुल्तान ने आए लोगो का स्वागत कर धन्यवाद प्रेषित किया है।

इस दौरान लाल चंद्र कुशवाहा, देवेंद्र सिंह, शंभुलाल केसरवानी, चुन्नू लाल विश्वकर्मा, रामजी शुक्ला, अमरजीत सिंह भाटिया, रजवंत सिंह, फ्लाइंग ऑफिसर रिटायर्ड एसयू सिद्दिकी, फ्लाइंग ऑफिसर रिटायर्ड अजहर हुसैन, चंद्रमा सिंह, मोहमद तौफीक (दिल्ली एयरपोर्ट) नसीम सिद्दीकी, मोहम्मद इसरायल, मन्नू भाई, आदि तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai