यूपी हेड सुरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
आगरा। पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट घटना से मचा हड़कंप। 52 बर्षीय पत्नी पर शक के चलते हुआ विवाद, आवेश में आकर पति ने घटना को दिया अंजाम।
आरोपी पति पत्नी को मृत अवस्था में छोड़कर हुआ फरार।
सुबह बेटी के जागने पर घटना की हुई जानकारी,मची चीख-पुकार। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर की कार्रवाई। आरोपी पति की तलाश में पुलिस की दविश जारी। आगरा के थाना फतेहाबाद के गांव नगला गड़रिया का हैं पूरा मामला।










