यातायात माह (01-11-2025 से 30-11-2025) का शुभारम्भ कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज में आयोजित किया गया।

यातायात माह (01-11-2025 से 30-11-2025) का शुभारम्भ कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज में आयोजित किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज। यातायात माह (01-11-2025 से 30-11-2025) का शुभारम्भ कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एन. कोलांची, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली जन जागरूकता हेतु रवाना किया गया। रैली में यातायात पुलिस, एनसीसी कैडेट एवं अन्य वालेंटियर ने प्रतिभाग किया। अतिथियों का स्वागत पौधे भेंट कर किया गया। इस अवसर पर यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया और अपने हस्ताक्षर पट पर अपने हस्ताक्षर करके अभियान को समर्थन दिया।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर मनीष शान्डिल्य,पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप गुनावत, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक यादव, पुलिस उपायुक्त प्रोटोकाल/मुख्यालय पंकज, पुलिस उपायुक्त यातायात नीरज कुमार पाण्डेय, अपर उपायुक्त यातायात पुष्कर वर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकाल/ यमुनानगर जोगेंद्र लाल,अपर पुलिस उपायुक्त नगर विजय आनंद,एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात शैलेन्द्र सिंह परिहार उपस्थित रहे।

यातायात माह (01-11-2025 से 30-11-2025) का शुभारम्भ कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज में आयोजित किया गया।
यातायात माह (01-11-2025 से 30-11-2025) का शुभारम्भ कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज में आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में कर्नल अरविन्द झा, रौनक़ गुप्ता, डिवीजनल वार्डन, उ.प्र. अपराध निरोधक समिति संरक्षक आर.एस.वर्मा (रिटायर्ड आईएएस), सचिव संतोष श्रीवास्तस्व, अनिल अग्रवाल चीफ वार्डन, डा.बिन्दु विश्वकर्मा विनीता हॉस्पिटल, सुशील खरबन्दा व्यापार मंडल, विनोद चंद्र द्विवेदी, रघुनाथ द्विवेदी टैम्पो, टैक्सी यूनियन, ने जागरूकता पर अपने उल्लेखनीय विचार व्यक्त किये। यातायात निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी व होमगार्ड्स की मौजूदगी रही।

वक्ताओं द्वारा अपने उद्द्बोधन में यातायात के नियमों के पालन, उल्लंघन के कारण होने वाली दुर्घटनाओं/ हानियों, तथा उनसे बचाव के लिए निरंतर जागरूक रहने, नियमों के पालन और एक जागरूक नागरिक के रूप में अपने सम्पर्क के अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया एवं सुरक्षा हेतु बताए जा रहे सुझावों पर अमल किये जाने की अपील की गयी।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डा. प्रभाकर त्रिपाठी एवं रंजना त्रिपाठी द्वारा किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai