महापौर ने किया ओंकारेश्वर ग्रीन कॉलोनी का उद्घाटन।

महापौर ने किया ओंकारेश्वर ग्रीन कॉलोनी का उद्घाटन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज। महापौर ने किया ओंकारेश्वर ग्रीन कॉलोनी का उद्घाटन। अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव जौनपुरी के संयोजन में ओंकारेश्वर ग्रीन कॉलोनी झलवा का आज बड़े ही धूमधाम के साथ उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में महापौर गणेश केसरवानी रहे। मुख्यातिथि ने फीता काटकर कालोनी का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर महापौर ने कहा कांग्रेस द्वारा की गई तुष्टिकरण की राजनीति ने हिंदू समाज को तोड़ने का कार्य किया।

भारतीय जनता पार्टी के नीति मंच के महानगर अध्यक्ष कमल कुमार सिंह व जिला अध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव के द्वारा प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी को झलवा ट्रिपल आईटी के पास एक नवनिर्मित कालोनी श्री ओंकारेश्वर में बुलाकर उनका स्वागत और सम्मान तथा भारतीय जनता पार्टी के नीतियों को सामने रखा गया।

वही ओंकारेश्वर ग्रीन कॉलोनी झलवा के उद्घाटन के अवसर पर समस्त नागरिकों के द्वारा प्रयागराज के महापौर का अभिनंदन कॉलोनी के गणमान्य व्यक्तियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा किया गया। अवकाश प्राप्त न्यायाधीश जे. एन. सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि छोटी बातों को भूलकर हमें राष्ट्रहित में कार्य करना होगा।

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज के जनमानस की प्रत्येक समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा अग्रसर रहूंगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के विकास में नगर निगम की तरफ से विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति में समाज में विद्वेष पैदा करने का कार्य किया जा रहा है और कई संबंधों को समाप्त करने की भी कोशिश की गई।

महापौर ने कहा कि कांग्रेस की नीति हम दो हमारे दो ने तुष्टिकरण को बढ़ावा देने में योगदान दिया जिसने हमारे हिंदू समाज को अल्पसंख्यक बनाने एवं हमें समाप्त करने की साजिश का एक अंग रहा। जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गंभीरता से लेते हुए तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म करने का संकल्प लिया है।

उक्त अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता उच्च न्यायालय अमित श्रीवास्तव जौनपुरी ने स्वागत उद्बोधन किया। कार्यक्रम आयोजक के. के. सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आभा श्रीवास्तव मधुर ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक लाल बहादुर, सी.वी. पाण्डेय, अजीत श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष भाजपा नीति मंच, ऋषि निषाद पार्षद, पार्षद राम लोचन साहू, मंडल अध्यक्ष श्रवण पाल, सुनील कुमार सिंह, एच. एन. सिंह, आनंद द्विवेदी के साथ अन्य अधिवक्ता गणों की उपस्थित रही।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai