मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ‘‘जल शक्ति अभियान कैच द रेन’’ की बैठक सम्पन्न।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ‘‘जल शक्ति अभियान कैच द रेन’’ की बैठक सम्पन्न।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फीडिंग कार्य में लापरवाही बरतने पर खण्ड विकास अधिकारी होलागढ़, बहरिया, कोरांव व शंकरगढ़ से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ‘‘जल शक्ति अभियान कैच द रेन’’ की बैठक सम्पन्न। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जल शक्ति अभियान कैच द रेन’ की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में कैच द रेन अभियान के अन्तर्गत फीडिंग के कार्य में लापरवाही बरतने पर खण्ड विकास अधिकारी होलागढ़, बहरिया, कोरांव व शंकरगढ़ का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जल संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल संचयन के परम्परागत तरीको के नवीनीकरण, वाटर शेड, रीयूज एवं रिचार्ज स्ट्रक्च्र बनाये जाने के सम्बंध में सभी उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से भूजल स्तर में सुधार, सिंचाई सुविधा में वृद्धि तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी ने जल शक्ति अभियान कैच द रेन पोर्टल पर जल संचयन जन भागीदारी (JSJB 2-0) में विभिन्न विभागों द्वारा अधिक से अधिक डाटा फीडिंग कराने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर एडीपीआरओ, सभी खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai