पूर्व विधायक राधेश्याम भारतीय का पार्थिव शरीर पंचतत्व में हुआ विलीन।

पूर्व विधायक राधेश्याम भारतीय का पार्थिव शरीर पंचतत्व में हुआ विलीन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सपा के झंडे में लिपटाकर, फूलों के चक्र चढ़ा सपा नेताओं ने दिया अंतिम विदाई

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। पूर्व विधायक राधेश्याम भारतीय का पार्थिव शरीर पंचतत्व में हुआ विलीन। समाजवादी नेता, पूर्व विधायक, लोकतंत्र सेनानी राधेश्याम भारतीय (70) का आज़ अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर सुबह दस बजे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पूर्व विधायक का बुधवार की दोपहर में इंतकाल हो गया था। उनके परलोक वासी होने की खबर पाकर पार्टी सहित अन्य दलों के नेताओं, समाजसेवीयों का ताँता उनके आवास इंद्र प्रस्थ कॉलोनी में लगा रहा।

आज़ सुबह उनके आवास पर पहुँच कर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, एमएलसी डॉ मान सिंह यादव, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, राकेश सिंह उर्फ़ भोला पटेल, सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर को पार्टी के लाल -हरा झंडा में लपेट, फूलों का चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी और शव यात्रा में शामिल हुए। पूर्व विधायक राधेश्याम भारतीय को रसूलाबाद घाट पर गार्ड आफ आनर देकर अंतिम सलामी दी गई। मुखअग्नि उनके भतीजे संजय भारतीय ने दी।

अंतिम संस्कार के अवसर पर सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, अनिल यादव, एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, अपना दल के विधायक डॉ वाचस्पति, अमर नाथ मौर्य, पूर्व विधायक सत्य वीर मुन्ना, मतेश सोनकर, राकेश सिंह उर्फ़ भोला पटेल, दान बहादुर मधुर, रविन्द्र यादव एडवोकेट, राजू पासी, दूध नाथ पटेल, संगम लाल मौर्य, नाटे चौधरी, संजीव आर्या, परमेश्वर प्रसाद, योगेश यादव, महावीर यादव, सुरेश यादव, संजय तिवारी, राकेश पटेल, मनोज पासी, रवि गुप्ता, आर एन यादव, शशांक त्रिपाठी देवीलाल यादव, डिशू गौड़, अनुपम रावत, दिनेश यादव, सऊद, हसीब, सचिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai