अटलता, समर्पण और राष्ट्रधर्म का नाम अटल बिहारी वाजपेई- धर्मराज मौर्य।

अटलता, समर्पण और राष्ट्रधर्म का नाम अटल बिहारी वाजपेई- धर्मराज मौर्य।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी। अटलता, समर्पण और राष्ट्रधर्म का नाम अटल बिहारी वाजपेई- धर्मराज मौर्य। विधानसभा मंझनपुर के ब्लॉक सभागार मंझनपुर में आयोजित अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री व शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अटल जी के स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को संबोधित किया।

मुख्यातिथि सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अटल जी के व्यक्तिव एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के एक ऐसे भीष्म-पितामह माने जाते हैं जो आम जनता में बहुत लोकप्रिय और अजातशत्रु यानि उनका कोई भी दुश्मन नहीं था और विपक्ष भी उनका सम्मान करता था। वे जितने अच्छे राजनेता थे,उतने ही उत्कृष्ट कवि,लेखक और विचारक भी थे। अटल बिहारी वाजपेई आधुनिक भारत की राजनीति के उन दुर्लभ नेताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने कठोर वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ साथ लोकतांत्रिक शालीनता, कविता‑संवेदना और दूरदर्शी राष्ट्र दृष्टि को एक साथ साधा। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी अपने नाम की तरह अटल,वे एक दूरदर्शी नेता,ओजस्वी वक्ता,विद्वान राजनीतिज्ञ, निस्वार्थ समाजसेवी, प्रतिभाशाली कवि, पत्रकार और एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं, जो सदैव राष्ट्र की आकांक्षाओं की आवाज बने रहे हैं। उनके कार्यों में राष्ट्रवाद की गूंज स्पष्ट सुनाई देती है।

अटलजी का संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित था।उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित कर दिया। वे प्रखर वक्ता होने के साथ-साथ ओजस्वी कवि के रूप में भी सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका व्यक्तित्व, कृतित्व और नेतृत्व देश के चहुंमुखी विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा। ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताया।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री संजय जायसवाल, जिला प्रवासी हरिओम मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जय चंद्र मिश्रा, प्रेम चौधरी, पुष्पा देवी, जिला उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय, अरविंद द्विवेदी, जिला महामंत्री दीप चंद्र दिवाकर, डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हुबलाल दिवाकर, नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai