उपनिरीक्षक रश्मि निर्मल ने आईं महिलाओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दी
पुरामुफ्ती, प्रयागराज। पुरामुफ़्ती थाना स्थित महिला शक्ति केंद्र द्वारा महिलाओ की समस्याओ को सुना गया। मंगलवार 18 नवंबर को मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत पुरामुफ़्ती थाना स्थित महिला शक्ति केंद्र द्वारा महिलाओ की समस्या को सुना गया व उनके हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश निर्देशों का पालन करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे-वूमेन पावर लाइन 1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, साइबर क्राइम , 1930 आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान महिला उपनिरीक्षक रश्मि निर्मल ने आईं महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड और बाल श्रम उन्मूलन जैसी पहलों के बारे में भी बताया। महिलाओं को आत्मरक्षा संबंधी सुझाव, ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में भी शिक्षित किया। साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों और उनकी प्रभावी रोकथाम के तरीकों पर विस्तृत जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।










