बुलंशहर जनपद की सभी विधानसभाओं के अंतर्गत प्रत्येक बूथों पर मनाया गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट

 

बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य कार्यक्रमों में से एक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बुलंदशहर जनपद के शक्ति केंद्र समेत प्रत्येक बूथ पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस मनाया गया।

इस क्रम में जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने शुरुआत करते हुए हरी एन क्लेव स्थित बूथ संख्या 199 शक्ति केंद्र 13 पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की व वृक्षा रोपण कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया।

इसके उपरांत कलश होटल पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की कार्यक्रम का संचालन अभियान संयोजक जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि ने किया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने संबोधित करते हुए बताया कि देश में एक प्रधान, एक विधान और एक निशान विचार के पुरोधा श्रद्धेय मुखर्जी जी ने कश्मीर से धारा-370 को हटाने के लिए व्यापक आंदोलन किया। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उन्हें अपने प्राण त्यागने पड़े।

‘अखंड भारत’ के स्वप्नद्रष्टा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पावन बलिदान दिवस पर उन्हें नमन करते है

जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के उद्घोषक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें हम सभी कोटि-कोटि नमन! करते हैं।

राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित उनका बलिदान हम सभी भारत वासियों के लिए प्रेरणास्रोत है

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज, ब्लॉक प्रमुख अतुल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश, ककोड़ चेरमेंन मोहित सिंघल, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, अभियान सहसंयोजक कुलदीप चौधरी, अभय गर्ग, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रधान, कमल मकवाना, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिवाकर सिंह, ललित सिंह, हितेश गर्ग, मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया, बिल्लू पंडित, डम्बर सिंह, धर्मेंद्र काली नरेन्द्र नॉविल, गौरव मित्तल, कल्पना वर्मा, हेमा राठी, सुमन शर्मा, मंजू सिंह, अलका अग्रवाल, पूनम चौधरी, मंजू तेवतिया,
पुष्कर सिंह, अभिनव वर्मा, हिमांशु तौमर, नितिन शर्मा, तरुण पालीवाल, संस्कार वर्मा, मृदुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai