परिवहन विभाग ने नेशनल हाईवे पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मेंद्र प्रजापति की रिपोर्ट

 

चंदौली। जिले में परिवहन विभाग द्वारा शनिवार सुबह से नेशनल हाईवे पर एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके तहत ओवरलोड वाहनों और नियम उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। एआरटीओ (प्रशासन) डॉ. सर्वेश कुमार गौतम के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से वाहन चालकों और स्वामियों में हड़कंप मच गया।

बता दें कि अभियान के दौरान ओवरलोड और परमिट फेल पाए गए दो ट्रकों व एक हाइड्रा मशीन को तत्काल सीज कर दिया गया। इसके अलावा, 12 ओवरलोड ट्रकों के परमिट को निरस्त करने की प्रक्रिया के तहत मोटर वाहन अधिनियम की धारा 86 के अंतर्गत कार्रवाई शुरू कर दी गई।  वहीं, नो पार्किंग जोन में खड़े 132 ट्रकों व अन्य वाहनों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान कई वाहन चालकों को चेतावनी दी गई और भविष्य में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

डॉ. गौतम ने बताया कि यह अभियान सिर्फ एक दिन के लिए नहीं, बल्कि नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग पूरी तरह सजग है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस कार्रवाई से साफ है कि चंदौली में ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर अब सख्त रुख अपनाया जा चुका है। परिवहन विभाग की इस सक्रियता से जहां सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है, वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों को अब सावधान रहने की जरूरत है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai