पड़ोसी पर दुकान में रखी पण्डुलिपियों अष्ट धातू की मूर्ति सहित करीब 6 करोड का सामान डकैती करने का पीड़िता ने लगाई आरोप।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के कटरा बाजार स्थित पुस्तैनी स्टेशनरी, किताब, कापी की दुकान है। साथ ही वह कवि व महान साहित्यकार मुंशी प्रेम चन्द्र की हस्त लिखित पण्डू लिपियों का संग्रहणकर्ती है। मुंशी प्रेमचन्द्र जी की लिखित उपन्यास का वह प्रकाशनकर्ता भी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमारे पड़ोसी जिनकी हमारी दुकान पर पहले से नीयत खराब है, और उसने 10 फिट दुकान कब्जा कर रखा है। गत 30.6.2025 को पंडोसी भू माफिया श्रीनाथ गुप्ता व राजेश गुप्ता अपने गिरोह के सदस्यों के साथ सेंध लगाकर दुकान में रखी पण्डुलिपियों अष्ट धातू की मूर्ति सहित करीब 6 करोड का सामान डकैती कर ले गये। काफी प्रयास के बाद थाना कर्नलगंज ने राजेश गुप्ता, श्रीनाथ गुप्ता सहित आठ को नामजद करते हुए डकैती आदि की धाराओं में मुकदमा कायम किया। लेकिन इस गिरोह के दबाव में पुलिस अब तक कोई कार्यवाही नही की, जिससे पीड़ित को लगातार धमकी मिल रही है। उक्त आरोप पत्रकार वार्ता में पीडिता कनक भार्गव ने लगाये।

 

पीडिता कनक भार्गव ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि मेरे द्वारा पुलिस को घटना के बाद लिखित रूप से तहरीर दी लेकिन पुलिस ने पहले मुकमदा दर्ज नहीं किया बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप पर श्रीनाथ राजेश गुप्ता, सहित आठ लोगों पर बीएनएस की धारा 331 (4),305,186(2),324(2), 352,351 (2) के तहत मामल दर्ज किया। आरोप लगाया कि पुलिस को पूरे मामले की जानकारी होने के बाद भी अब तक इस मामले में एक भी आरोपित की गिरफ्तारी नही कर सकी और न ही करोड़ो का माल ही बरामद कर सकी जबकि मौके पर फोरेन्सिक टीम के सदस्य भी जांच कर गये है। कनक भार्गव का आरोप है कि पुलिस जान बूझकर अभियुक्तों को संरक्षण देकर मेरा उत्पीड़न करवा रही है, क्योंकि अभियुक्तों को सफेद पेशों का भी संरक्षण है। कनक ने कहा कि यदि 48 घण्टे के भीतर उसे न्याय नही मिला तो वह मा० मुख्यमंत्री जी से मिलकर पुलिस के काली करतूतों की शिकायत के साथ ही अभियुक्तों का काला चिट्ठा खोलने का काम करेंगी।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai