ब्यूरो चीफ सुरेश भाटी की रिपोर्ट
बुलंदशहर। बुलंदशहर गुरुवार को स्याना क्षेत्र के गांव इलना के दर्जनों ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुचे और शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगायी।
ग्रामीण जयपाल, रघुवर, उर्मिला, व अशोक का आरोप है की गांव के ही रहने वाले हरलाल, खचेडु व देशराज ने उनकी ज़मीन का फर्जी तरीके से पहले बैनामा करा लिया था। जबकि कोर्ट ने उनका बैनामा भी ख़ारिज कर दिया, लेकिन उसके बाद भी दबंग लोग जबरन उनकी ज़मीन पर कब्जा करना चाहते है, क्योंकि वह लोग दबंग किसम के है और जबरदस्ती उनकी दादालाई जमीन को कब्ज़ाना चाहते है।
वही पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि बीते दिन उक़्त दबंग लोगों हरलाल और खचेडू ने स्याना से भाजपा विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी पर ज़मीन कब्ज़ाने का आरोप लगाया था जबकि ग्रामीणो का कहना है, की विधायक का इस ज़मीन से कोई लेना देना नहीं है। वह लोग जबरदस्ती हमारी ज़मीन कब्ज़ाना चाहते है और स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी पर जानबूझकर आरोप लगाकर विधायक की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे है।










