पीड़ित परिवार अपने ही जमीन पर करा रहा है निर्माण कार्य पड़ोसी ने जबर्न कार्य रुकवाया, पीड़ित परिवार पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार।

पीड़ित परिवार अपने ही जमीन पर करा रहा है निर्माण कार्य पड़ोसी ने जबर्न कार्य रुकवाया, पीड़ित परिवार पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

 

प्रयागराज। पीड़ित परिवार अपने ही जमीन पर करा रहा है निर्माण कार्य पड़ोसी ने जबर्न कार्य रुकवाया, पीड़ित परिवार पुलिस आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार। जनपद में जमीन कब्जा करने का एक मामला और सामने आया है। थाना धूमनगंज के सुलेमसराय के पीड़ित अब्दुल हसीब और उनके परिजनों ने पड़ोस में ही रहने वाले लोगों पर आरोप लगाया है कि जबरन उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। पीड़ित और उनके परिवारजनों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी राजेश पाल और अन्य लोग उसके निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि उसने माननीय न्यायालय में मामला दर्ज करा रखा है और न्यायालय ने उसके हक में स्थगन आदेश पारित किया है, लेकिन आरोपियों के दबाव में पुलिस पीड़ित को परेशान कर रही है।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपियों पर पीड़ित और उसके परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी भी दे रहे है। पीड़ित ने सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि इस प्रकरण की जांच कराकर उचित न्याय दिलाया जाए, पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया गया है कि उसके भतीजे  को पुलिस ने पकड़ रखा है और दबाव बनवा रही है कि उक्त भूमि पर बने दीवाल को गिराया जाए उसके बाद ही इसकी रिहाई की जाएगी।

अब देखना हैं कि किया इस पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा या पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होगा।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai