मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट
रामपुर। महिला ने लगाया अपने पति और ससुराल पक्ष पर घर से निकालने का आरोप। जनपद के थाना पटवाई क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला ने अपने पति और सुसलाल वालों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि मेरी शादी 8 महीने पहले गांव के ही सलमान से मुस्लिम रीती रीवाज़ के अनुसार दान दहेज के साथ हुई थी, शादी के बाद से नहीं पीड़ित महिला का देवर अरमान महिला पर गन्दी नज़र रखता था, और सुसर भी महिला के कमरे घुस जाता था, जब महिला ने इस की शिकायत अपने पति सलमान से की तो उक्त सलमान ने कहा कि जैसा मेरे पिता और भाई कहते है वैसा ही कर, मैं इस काविल नहीं हूँ जो बच्चे पैदा कर सकूँ, मेरा भाई अरमान ही बच्चे पैदा करेगा, अगर तूने ये बात किसी को बताई तो तुझे जान से मार दूंगा, पीड़ित महिला डर के चलते रहती रही, एक दिन उक्त अरमान प्रार्थिनी को अकेला देख उस के कमरे में घुस गया, और प्रार्थिनी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया, जिसकी शिकायत प्रार्थिनी ने अपने पति से की तो पति सलमान ने प्रार्थिनी को सामान से साथ घर निकाल दिया, जिसके बाद प्रार्थिनी ने थाना पटवाई ने शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई, लेकिन महिला का आरोप है कि पिछले 2महीने से महिला थाने व उच्च अधिकारियों के चक्कर काट रही है लेकिन अभी तक इंसाफ नहीं मिला।
एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला सुरक्षा शक्तिकरण अभियान चला रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में बेटियां और महिलाएं इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है, पीड़ित महिला ने थाना पटवाई पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए बताया है कि पटवाई थाने की पुलिस मेरे ससुराल वालों से मिलकर रहती है और मेरी कुछ कार्रवाई नहीं करती, पीड़ित महिला को उसके पति के द्वारा फ़ोन कर धमकाया जा रहा है कि मुझे कोई नहीं पकड़ सकता और मेरे पास तमचे और बंदूके है मैं तुझे गोली मार कर भाग जाऊंगा, मुझे कोई नहीं पकड़ सकता, पीड़ित महिला ने बताया कि ऑडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास मौजूद है।
महिला को लगातार उक्त सभी लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, महिला का कहना है कि अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगी जिसकी जिम्मेदार पटवाई पुलिस होगी।










