हरिद्वार के लक्सर में गोली लगने से घायल हुए पश्चिमी UP के हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में मौत हुई।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवनीत कुमार शर्मा की रिपोर्ट

हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर में गोली लगने से घायल हुए पश्चिमी UP के हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में मौत हुई। 3 दिन पहले 2 क्रिमिनल ने पुलिस गाड़ी पर गोलियां बरसाईं थी, जब विनय को जेल से कोर्ट लाया जा रहा था।

विनय त्यागी करोड़ों की चोरी में पकड़ा गया था। सारा माल मेरठ/गाजियाबाद के NHAI ठेकेदार का था।

विनय की बहन सीमा के अनुसार– “ये चोरी 750 करोड़ रुपए की थी। ठेकेदार ने ED से बचने को ये माल देहरादून में अपने दोस्त डॉक्टर के घर छिपाया था, जिसे विनय ने चुरा लिया और ED को देने जा रहा था। उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया”

विनय की फैमिली का स्पष्ट आरोप है कि उसको मरवाने में पूरी तरह उत्तराखंड पुलिस शामिल है, जो NHAI ठेकेदार को बचाने और अपनी जेबें भरने के लिए ऐसा कर रही थी।

विनय की मौत होते ही वो राज दफन हो गए, NHAI ठेकेदार की काली कमाई से जुड़े हुए थे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Ai / Market My Stique Ai