उत्तर प्रदेश के युवाओं को क्रिकेट की दुनिया में बड़ा मौका मिलने जा रहा है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। EVCL ने प्रदेश भर में हो रहे ट्रायल्स के प्रति युवाओं की जबरदस्त रुचि और भारी पंजीकरण को देखते हुए ट्रायल शेड्यूल को विस्तार देते हुए नई तिथियों की घोषणा की है। प्रयागराज में रविवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर परविंदर अवाना और रणजी क्रिकेटर अनुरीत सिंह ने यह जानकारी दी।

अनुरीत सिंह ने कहा कि “EVCL” सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं बल्कि प्रतिभाओं के लिए एक जीवन बदलने वाला मंच है। यह लीग उन खिलाड़ियों के लिए है, जो आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में जगह बनाने का सपना देखते हैं। 31 जुलाई को प्रयागराज में होने वाला ट्रायल इस दिशा में बड़ा कदम है।

इस लीग में हिस्सा लेने के लिए पात्रता और चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा जिसमें आयु सीमा 14 से 39 वर्ष रखी गई है। यह प्रक्रिया केवल पुरुष वर्ग के लिए रखी गई है। जिसमें चयन प्रक्रिया खिलाड़ी चयन समिति के समक्ष प्रदर्शन करेंगे, जिसमें राज्य क्रिकेट संघ और EVCL की एपेक्स काउंसिल के अनुभवी चयनकर्ता शामिल होंगे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai