प्रयागराज। महानगर कांग्रेस कमेटी प्रयागराज के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र अंशुमन के नेतृत्व में ओलम्पिक में कुश्ती की महान खिलाड़ी विनेश फोगाट के साथ हुए साजिश के विरोध मे जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से दिया गया।
प्रदीप अंशुमन ने कहा कि ये केवल विनेश फोगाट के खिलाफ साजिश नहीं है बल्कि देश के मान और सम्मान के खिलाफ साजिश है, जब ओलम्पिक में कुश्ती की प्रतिस्पर्धा में विनेश फोगाट सेमी फाइनल जीत लिया तो क्या कारण है भारत से गए खिलाड़ियों से अधिक अधिकारी क्यों नही ओलम्पिक संघ से समय लेकर विनेश के मात्र 100ग्राम वजन को कम किया गया यदि विनेश के बाल ही कटवा दिए होते तो उसका 100 ग्राम वजन कम हो जाता और आज भारत की झोली में एक कुश्ती का स्वर्ण पदक आ जाता, यदि ऐसा भी नहीं कर पाए तो विनेश का वजन 100 ग्राम अधिक था तो उनको क्यों भेजा गया यदि न भेजते तो भी कांस्य पदक तो मिल ही जाता इससे ऐसा लगता है की विनेश फोगाट के साथ घोर साजिश की गई जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और जो दोषी हों उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए नही तो कांग्रेस पार्टी विनेश को न्याय दिलाने के लिए बृहद आंदोलन करेगी।
कार्यक्रम में प्रदीप मिश्र अंशुमन, अरुण तिवारी,राजेश राकेश,लल्लन पटेल, प्रवीण सिंह भोले, विनय पांडेय, विवेक पांडेय, इस्तियाक अहमद, मानस शुक्ला, अशोक सिंह, अनूप त्रिपाठी, राम मनोरथ सरोज, रजनीश विश्राम दास, राज कुमार शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, इरशाद उल्ला, सौरभ चौधरी, अब्दुल कलाम आज़ाद, कामेश्वर सोनकर, शुभम शुक्ला, रमेश यादव, प्रदीप वर्मा, अभय सरोज, अल्तमश, काजी जावेद आलम, रिज़वाना बेग़म, प्रतिमा त्रिपाठी, जमाल अख्तर आदि उपस्थित रहे।










