टीआई शशिकांत यादव ने मयफोर्स लगाया वाहन चेकिंग अभियान,काटा कई वाहनों के चालान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीआई ने बिना हेलमेट वाले लोगों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ, वाहन चेकिंग के दौरान लोग रास्ता बदलते नजर आए लोग

 

मनौरी/कौशाम्बी। शनिवार 26 जुलाई को टीआई शशिकांत यादव ने मयफोर्स मख़ऊपुर तिराहा और मनौरी बाजार में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया है इस दौरान उन्होंने दो पहिया वाहनों, तिपहिया वाहनों, ऑटो रिक्शा सहित कुल 17 वाहनों के चालान काटे हैं।

इस दौरान टीआई शशिकांत यादव ने लोगो को यातायात का पाठ पढ़ाया। इस दौरान वाहन चालक वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए। वाहन चेकिंग से लोगों में हड़कंप मचा रहा। यातायात निरीक्षक ने बिना हेलमेट के पकड़े गए लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने लोगों को समझाया कि हेलमेट पहनना क्यों ज़रूरी है और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना क्यों आवश्यक है। इसके साथ ही, उन्होंने बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने पर लगने वाले जुर्माने के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना, विशेष रूप से हेलमेट पहनना, बहुत ज़रूरी है। यह न केवल आपकी सुरक्षा के लिए है, बल्कि दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने पर 1000 रुपये का जुर्माना लग सकता है और ड्राइविंग लाइसेंस भी 3 महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है। इसलिए, हमेशा हेलमेट पहनें और सुरक्षित रहें। इस दौरान पीआरडी जवान राकेश कुमार और जितेंद्र पाल मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai