प्रयागराज जंक्शन एवं Prayagraj छिवकी स्टेशनों पर चला टिकट चेकिंग अभियान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टीएन शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएँ प्रदान करने के लिए संकल्पित है। प्रयागराज मंडल में अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान चलता रहता है।

प्रयागराज मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में प्रयागराज मंडल के प्रयागराज जंक्शन एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशनों और इनसे गुजरने वाली 22 गाड़ियों में मण्डल टिकिट निरीक्षक/रेड दिवाकर शुक्ला ने वाणिज्य विभाग की टीम एवं रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस के साथ सघन जांच की।

इस अभियान में कुल 474 यात्रियों को प्रभारित कर एक दिन में 3,11,205/- रूपए वसूल किया गया। इनमें से 341 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा में 2,60,285/- रूपए, 111 यात्रियो को अनियमित यात्रा में 48,720/- रूपए वसूल किए गए एवम् रेल परिसर में गन्दगी फ़ैलाने वाले 22 यात्रियों को प्रभारित कर 2200/- रूपए वसूल किए गए।

रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि रेलगाड़ी में बिना टिकट यात्रा करना दण्डनीय अपराध है जिसके लिए उन्हें आर्थिक दण्ड दिया जायगा। रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai