मो. अली जौहर विश्वविद्यालय को बचाने के लिए सपा अल्पसंख्यक सभा ने राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

मो. अली जौहर विश्वविद्यालय को बचाने के लिए सपा अल्पसंख्यक सभा ने राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट

प्रयागराज। मो. अली जौहर विश्वविद्यालय को बचाने के लिए सपा अल्पसंख्यक सभा ने राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मो. अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर के 38भवनो को ध्वस्त किये जाने की नोटिस पर सपा अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों ने आज़ प्रयागराज के जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विश्व विद्यालय के भवनो के ध्वस्ती करण की नोटिस को रद्द करते हुए छात्रों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकोंसहित शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान और सार्वजनिक हित में उचित वैध कार्रवाई करते हुए धवस्ती करण पर पूरी तरह से रोक लगाई जाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि विश्व विद्यालय भवन निर्माण के समय उक्त क्षेत्र आर. बी. एक्ट 1958के अंतर्गत रेगुलेटेड एरिया में शामिल नहीं थाऔर न ही उ प्र पंचायत अधिनियम 1947अथवा किसी विधि के अंतर्गत निर्माण की अनुमति लेने की आवश्यकता थी। ऐसे में कानूनी, संविधान सम्मत, प्राकृतिक, विधि सम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए शिक्षा के पवित्र मंदिर मो अली जौहर विश्व विद्यालय को बचाने के लिए हल निकाला जाय।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से एमएलसी डॉ मानसिंह यादव, विधायक श्रीमती विजमा यादव, गीता शास्त्री, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष कमर आलम, पंधारी यादव, असगर अली, शानू हासमी, शमशाद अहमद, डॉ जमील, सना उल्ला खान, महबूब उस्मानी, शांति प्रकाश, मो चाँद, मकबूल हासमी, इरशाद,लल्लन भाई, इंतेखाब आलम, सैयद हामिद, सऊद, हसीब, कौशर, सुफियान, शाह आलम, नवाब मंसूरी, सुशील यादव, नन्हे मंसूरी आदि मौजूद रहे।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा ग्रुप 'डी' पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जा रही पारदर्शी एवं स्वच्छ तरीके से बुलाए गए 1261 उम्मीदवारों में से 872 आज हुए उपस्थित उम्मीदवार की गई व्यापक व्यवस्थाओं और सुविधाओं की कर रहे तारीफ़।

उत्तर मध्य रेलवे द्वारा ग्रुप ‘डी’ पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जा रही पारदर्शी एवं स्वच्छ तरीके से बुलाए गए 1261 उम्मीदवारों में से 872 आज हुए उपस्थित उम्मीदवार की गई व्यापक व्यवस्थाओं और सुविधाओं की कर रहे तारीफ़।

Buzz4 Ai