दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस नेता की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत, प्रशांत विहार थाना क्षेत्र में सुबह मॉर्निग वाक के लिए घर से निकले थे हरिकिशन जिंदल। अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।
हरिकिशन जिंदल परिवार के साथ प्रशांत विहार अंतर्गत बंदा बहादुर सुसाइटी में रहते थे, 2020 में वजीर पुर इलाके से कांग्रेस पार्टी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके थे। प्रशांत विहार थाना पुलिस को जांच के दौरान अज्ञात वाहन का CCTV भी मिला है। जिसके आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दियाअंतिम संस्कार में कांग्रेस के (जय प्रकाश अग्रवाल, हारून यूसुफ, संदीप दीक्षित समेत कई नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे।










