उत्तर मध्य रेलवे की रेलगाँव कॉलोनी सूबेदारगंज में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

उत्तर मध्य रेलवे की रेलगाँव कॉलोनी सूबेदारगंज में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

त्रिभुवन नाथ शर्मा की रिपोर्ट 

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे की रेलगाँव कॉलोनी सूबेदारगंज में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित। मासिक पौधारोपण के तहत आज दिनांक 19.12.2025 को उत्तर मध्य रेलवे के रेलगाँव कॉलोनी सुबेदारगंज में पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत रेलगाँव कॉलोनी सूबेदारगंज उत्तर मध्य रेलवे में मियांवाकी पौधारोपण स्थल पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण का उद्देश्य प्रकृति को हरा-भरा करना, वायु (AQI) को शुद्ध करना, एवं वातावरण में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाना है। वृक्ष हमारी भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। इस पौधारोपण कार्यक्रम में विभिन्न किस्म के लगभग 100 फलदार पौधो को लगाया गया जिनमे प्रमुखतः कटहल, आवला, अमरूद, जामुन इत्यादि सम्मिलित थे।

ज्ञात हो कि, मियांवाकी पौधारोपण स्थल पर ड्रिप इरीगेशन की सुविधा मौजूद है, जिसमे पौधो की निरंतर सिचाई स्वतः होती रहती है। इस पौधारोपण कार्यक्रम में शिव कुमार, मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक के साथ अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण शामिल हुए एवं सभी के द्वारा पौधारोपण किया गया।

इस दौरान पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक/उत्तर मध्य रेलवे ने अपने आसपास और अधिक वृक्षो को लगाने एवं उनकी देखभाल करने, अपने कार्यस्थल, अपने घर एवं अपने आसपास के स्थान को स्वच्छ एवं साफ सुथरा करने और स्वच्छता बनाए रखने का निवेदन किया। उपरोक्त कार्यक्रम मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक के मार्गदर्शन में विभिन्न पर्यवेक्षकों एवं हॉर्टिकल्चर कर्मियों एवं सफाई कर्मियों द्वारा सम्पन्न किया गया।

AT Samachar
Author: AT Samachar

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai